{"_id":"6a3ab9aa6ae250283e0653e8","slug":"video-youth-congress-protests-against-deplorable-state-of-yamuna-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना की दुर्दशा पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना की दुर्दशा पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
यमुना नदी में गिर रहे नालों के कारण प्रदूषण बढ़ने और कचरा पहुंचने का आरोप लगात हुए युवा कांग्रेसियों ने नगर निगम के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में नारेबाजी की और यमुना की दुर्दशा दूर करने की मांग उठाई। इस पर निगम कर्मचारियों ने दोनों गेटों को ताला डालकर बंद कर दिया, जिससे आधे घंटे तक लोग प्रवेश कर सके और न ही बाहर निकल सके। हाथों में यमुना नदी में गिर रहे नालों की फोटो लेकर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस ने चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम को ज्ञापन सौंपकर नालों को बंद करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को पूर्ण क्षमता से संचालित करने, प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मनोज जैन बोहरा, अनुज शिवहरे, विवेक सिंह, विकास माहौर, दीपक, शोएब खान, समीर और शानू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।