{"_id":"6ac3ecb3e71c9099f5093b1b","slug":"video-woman-dies-after-falling-from-roof-family-alleges-murder-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा के थाना एकता के कौलक्खा में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान हुए धक्का मुक्की में अचानक पत्नी छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए एकता पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरीपुरा शमसाबाद निवासी मनीषा की शादी कौलक्खा निवासी राजवीर सिंह के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। रविवार देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान मनीषा छत की दूसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता कप्तान सिंह ने एकता पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मनीषा को राजवीर ने छत पर बुला कर नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया की उसने अपनी दो बेटियों की शादी मनीषा की राजवीर और ममता की टिंकू पुत्र ताराचंद के साथ एक ही घर में की थी। छोटी बेटी ममता ने मनीषा की मौत की सूचना दी। सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।