{"_id":"6ac3b9936b20836ce309c965","slug":"sp-candidates-dr-akash-agarwal-and-shashank-yadav-filed-their-nominations-for-mlc-election-in-agra-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: नामांकन में सपा का शक्ति प्रदर्शन, पार्टी कार्यालय से पैदल कमिश्नरी पहुंचे प्रत्याशी-कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: नामांकन में सपा का शक्ति प्रदर्शन, पार्टी कार्यालय से पैदल कमिश्नरी पहुंचे प्रत्याशी-कार्यकर्ता
Mon, 05 Oct 2026 08:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:22 PM IST
सार
एमएलसी चुनाव में नामांकन के दाैरान सोमवार को सपा ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया। शिक्षक खंड से डॉ. आकाश अग्रवाल और स्नातक खंड से शशांक यादव नामांकन के लिए पैदल ही पार्टी कार्यालय से कमिश्नरी तक पहुंचे। इस दाैरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता साथ रहे।
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। शिक्षक खंड से डॉ. आकाश अग्रवाल और स्नातक खंड से शशांक यादव के नामांकन में सपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह दोनों प्रत्याशी सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए दोपहर करीब 1:45 बजे कमिश्नरी पहुंचे।
इस दौरान आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख नेताओं में एटा सांसद देवेश शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया व मुकेश वर्मा शामिल रहे। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया। साथ ही कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2027 में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, पवन प्रजापति, श्याम भोजवानी, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।