फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman maternal family attacked her in-laws during her funeral

VIDEO: महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे ससुरालवाले, मायके पक्ष ने बोला लाठी-डंडों से हमला; कई घायल

Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
सार

महिला की माैत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे ससुरालवालों पर मायका पक्ष ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ पथराव भी किया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। 

विज्ञापन
woman maternal family attacked her in-laws during her funeral
मायका पक्ष पर हमला करने का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में कैंसर से पीड़ित महिला की मौत के बाद सोमवार रात उसके ससुराल में जमकर बवाल हुआ। अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट के बाद पथराव किया गया। घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शाहदरा निवासी धर्मवीर की पत्नी मधु देवी कैंसर से एक साल से पीड़ित थीं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल से एसएन मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार शाम मधु ने घर पर दम तोड़ दिया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। धर्मवीर का आरोप है कि रात करीब आठ बजे मधु के मायके से विनोद, छोटू और ललित समेत करीब 20 लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आते ही लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से परिवार के लोग संभल नहीं सके। इसके बाद आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। घर और आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पथराव में ससुराल पक्ष के कई लोगों के चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति शांत हुई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा का कहना है कि मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed