{"_id":"6ac39cd9a3b2b59b5705640d","slug":"video-video-abdakaranagara-brasha-oura-aathha-ma-gara-khabha-oura-paugdha-olva-shhata-bha-haii-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर : बारिश और आंधी में गिरे खंभे और पेड़, ओलावृष्टि भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर : बारिश और आंधी में गिरे खंभे और पेड़, ओलावृष्टि भी हुई
अचानक हुए मौसम में बदलाव के बीच सोमवार दोपहर तीन बजे से लगातार बारिश हो रही है। इसी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। कई जगह खंभे और पेड़ गिरने से आवागमन व बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई।
अकबरपुर के अलनपुर निवासी वजहुल कमर अपनी कार से कलेक्ट्रेट से वापस लौट रहे थे। रास्ते में दहीरपुर के निकट वजहुल हसन व उनके दो अन्य साथी सोहेल और इंकलाब प्रधान चाय पीने के लिए रुक गए थे। कार खड़ी कर चाय पीने के लिए उतर गए।
इसी बीच अर्जुन का पेड़ तेज बारिश व हवा में गिर गया। इसकी चपेट में बिजली के तार और खंभा भी आ गया जो कार पर जा गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ व खंभा गिरने के कारण अकबरपुर-टांडा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
सम्मनपुर क्षेत्र के सैदापुर गांव में ओलावृष्टि भी हुई है। सिकंदरपुर में तेज हवा के चलते बिना चालक के ई रिक्शा सड़क पर चलने लगा। ई रिक्शा में पीछे की सीट पर एक युवती भी इससे सहम गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।