{"_id":"6ab3f0a59871754e20022447","slug":"video-voting-for-graduate-and-teachers-constituencies-in-agra-to-be-held-on-october-23-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग, जारी हुआ एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग, जारी हुआ एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम
आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी और शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल के 6 दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने से पहले मंगलवार को मंडलायुक्त रिटर्निंग अफसर नगेंद्र प्रताप ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ ही आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। घोषित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन की औपचारिक अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान की प्रक्रिया 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 27 अक्तूबर को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह द्विवार्षिक चुनाव आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 12 जिलों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज में आयोजित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं विभागीय अध्यक्षों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।