{"_id":"6ab399a384361fd9b8055542","slug":"video-youth-returning-home-from-work-in-car-attacked-assailants-left-him-behind-thinking-he-was-dead-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ड्यूटी से घर लौट रहे कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़ गए हमलावर; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ड्यूटी से घर लौट रहे कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़ गए हमलावर; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली से ड्यूटी कर अपनी कार से घर लौट रहे गिड़ोह निवासी युवक पर नंदगांव-गिड़ोह मार्ग पर कुछ नामजद लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। हमले की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। गिड़ोह निवासी रामकृष्ण मंगलवार देर शाम दिल्ली से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदगांव के समीप कुछ लोगों ने उनकी कार के सामने अपना वाहन लगा दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब तीन दिन पूर्व भी नामजद लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया था। इस दौरान हथियारों का प्रयोग किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पूर्व विवाद के बावजूद मंगलवार को आरोपियों ने रास्ते में रामकृष्ण की कार को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।