फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hardeep returns from Cambodia after 15 months; homecoming made possible with MP Seechewal's help.

कंबोडिया से 15 माह बाद लौटा हरदीप, सांसद सीचेवाल की मदद से घर वापसी

Wed, 23 Sep 2026 03:00 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:00 PM IST
Hardeep returns from Cambodia after 15 months; homecoming made possible with MP Seechewal's help.
विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए जालंधर निवासी हरदीप कुमार की करीब तीन साल बाद कंबोडिया से सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। परिवार ने यह मामला राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के ध्यान में लाया था, जिसके बाद उनके कार्यालय की ओर से विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर हरदीप की वापसी के लिए मदद की मांग की गई। परिवार के अनुसार, हरदीप कुमार को पुर्तगाल भेजने का भरोसा देकर एक ट्रैवल एजेंट ने उससे करीब साढ़े 7 लाख रुपये लिए थे। हालांकि, पुर्तगाल भेजने के बजाय उसे पहले थाईलैंड और फिर कंबोडिया भेज दिया गया। परिवार का आरोप है कि कंबोडिया पहुंचने के बाद उसका पासपोर्ट भी उसे वापस नहीं दिया गया। मई 2025 में उसका वीजा समाप्त हो गया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे हरदीप कुमार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि कंबोडिया में रहते हुए वह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी टांग टूट गई। हादसे के बाद उसे लंबे समय तक उचित इलाज और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल सकीं। उसने करीब 15 महीने बेहद मुश्किल परिस्थितियों में गुजारे। नाै जून को परिवार ने संत सीचेवाल से लगाई थी मदद की गुहार हरदीप कुमार का परिवार 9 जून को राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास पहुंचा और उसे कंबोडिया से सुरक्षित वापस लाने के लिए मदद की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संत सीचेवाल की ओर से विदेश मंत्रालय को ई-मेल के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। जब अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो मामला दोबारा विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया गया। इसके साथ ही कंबोडिया स्थित भारतीय मिशन के साथ समन्वय कर हरदीप कुमार की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई और आखिरकार 29 अगस्त को हरदीप कुमार सुरक्षित भारत लौटकर अपने परिवार के पास पहुंच गया। परिवार ने संत सीचेवाल का जताया आभार हरदीप कुमार के परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी के लिए मामला विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा लगातार पैरवी करने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार जताया। संत सीचेवाल ने विदेश जाने वाले युवाओं से अपील की कि वे झूठे वादों और गैर-कानूनी तरीकों से विदेश भेजने वाले एजेंटों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंट पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय उसकी पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए और कानूनी एवं सरकारी तौर पर प्रमाणित माध्यम से ही विदेश जाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: धर्मशाला गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, डी.के. भरमौरी, राज जैरी और जाल्पा भजन मंडली ने बांधा समां

23 Sep 2026

चंबा के छतराड़ी जातर मेले में लोक संस्कृति का रंग, मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया डंडारस नृत्य

23 Sep 2026

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, हरियाणा समेत 3 राज्यों में मामले दर्ज

23 Sep 2026

झालावाड़: हाथ में लट्ठ, यूपीएससी का सपना और अब शहर की कमान! 22 साल की याशिका बनीं अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष

23 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया

23 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में राहत के साथ आफत बनी बारिश, उमस से मिली निजात तो गलियों में जलभराव

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस और गर्मी से राहत

23 Sep 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर सब्जी मंडी के कोल्ड स्टोरों में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

कानपुर: घाटमपुर में बारिश का कहर, अचानक ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

23 Sep 2026

श्रावस्ती में पुलिस के वाहन से कूदने पर युवक की मौत

23 Sep 2026

VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री

23 Sep 2026

भस्म आरती में दिखा महाकाल का अद्भुत रूप: मुखारविंद शृंगार ने मोहा मन, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

23 Sep 2026

गोंडा: देर रात पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से दो अपराधी घायल

23 Sep 2026

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे

22 Sep 2026

Meerut: भोला झाल पर उमड़ा भगवान श्री गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: हनुमान झांकी के साथ निकली पदयात्रा, भूमि पूजन कर स्थापित की धर्म ध्वजा

22 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध

22 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

22 Sep 2026

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

22 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

22 Sep 2026

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर में पुलिस का आया बयान, इस वजह से हुई तीन लोगों की हत्या

22 Sep 2026

पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम

22 Sep 2026

मसूरी में सुनार की दुकान पर नकली कुंडल बदलने वाला ठग रंगे हाथों दबोचा गया

22 Sep 2026

12 घंटे से बिजली गुल, कनावनी डूब क्षेत्र में लोगों ने पुस्ता रोड जाम किया

22 Sep 2026

मोदीनगर में सारा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान तोड़ने का आरोप लगाया

22 Sep 2026

साहिबाबाद में तीन साल से जर्जर है सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राओं ने ठीक कराने की मांग

22 Sep 2026

ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed