{"_id":"6ab399adc9292a39f3008c02","slug":"video-public-was-absent-in-seva-sankalp-abhiyan-program-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में जनता रही नदारद, विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में जनता रही नदारद, विधायक ने जताई नाराजगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे विशेष सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकास खंड खेरागढ़ परिसर में पांच दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, पशुपालन समेत 15 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, लेकिन लाभार्थियों और आम जनता की उपस्थिति बेहद कम रही। कार्यक्रम सिर्फ सरकारी आदेश की खानापूर्ति तक ही सीमित दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते रहे। कार्यक्रम में भाषण के दौरान कुल 27 लोग ही कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए, जिनमें छह महिलाएं और कुछ ग्राम प्रधान शामिल थे। अधिकांश स्टॉलों पर कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे, जबकि लाभार्थी नदारद रहे। कम जनभागीदारी पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक के भाषण के दौरान ही भैंसोंन निवासी महिला राजवती ने कार्यक्रम में ही अपने मोहल्ले में आरसीसी सड़क नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाते हुए मौजूद ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। महिला की शिकायत से कुछ देर के लिए कार्यक्रम में असहज स्थिति बन गई। बाद में जनप्रतिनिधियों और मौजूद लोगों ने महिला को शांत कराकर उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव भी पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल का मुआयना किया। इस दौरान बीडीओ गामा सिंह यादव, एडीओ दीवान सिंह, बीरेंद्र सिंह, अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह, जेई अनिल कुमार, कपिल जिंदल ,देवेंद्र वर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।