Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The All India Safai Mazdoor Union expressed resentment over their demands outside the Pathankot Municipal Corporation.
{"_id":"6ab39e49c9292a39f3008c09","slug":"video-the-all-india-safai-mazdoor-union-expressed-resentment-over-their-demands-outside-the-pathankot-municipal-corporation-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट निगम के बाहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट निगम के बाहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर जताया रोष
अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि: 44) द्वारा कर्मचारियों के वेतन समय पर जारी करने के लिए नगर निगम पठानकोट में रोष प्रदर्शन किया गया। उपरांत यूनियन ने कमिश्नर नगर निगम पठानकोट को एक मांग पत्र दिया गया है। अध्यक्ष रमेश कुमार कट्टो ने कहा कि
सभी कर्मचारियों का वेतन काफी देर से जारी होता है, जिसके कारण कर्मचारियों को घर का गुजारा करने में काफी मुश्किल आ रही है।
कहा कि नवरात्रे और दशहरे का त्योहार आ रहा है और इसके बाद भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस मनाया जाना है। इस त्योहार को हमारे वाल्मीकि समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इसके साथ ही दिवाली का त्योहार भी आ रहा है। इसलिए इन तीनों त्योहारों के एक ही महीने में आने से कर्मचारियों के बजट में काफी उथल-पुथल हो जाएगी। इसलिए इन त्योहारों को धूमधाम से मनाने के लिए अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि: 44) विनती करती है कि ग्रुप-डी रेगुलर कर्मचारियों (सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों और ड्राइवरों) का वेतन समय पर जारी करना सुनिश्चित किया जाए ताकि हर कर्मचारी अपने परिवार के साथ इन त्योहारों को धूमधाम से मना सके।
इसके अलावा नगर निगम पठानकोट में नए 300 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भर्ती के लिए पंजाब सरकार द्वारा मंजूरी आ गई है, लेकिन इस आई हुई अनुमति को भी दरकिनार किया जा रहा है और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसलिए इस पत्र के माध्यम से अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन द्वारा पुरजोर मांग की जाती है कि यदि हमारी इन जायज मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन द्वारा मजबूरन तीखा संघर्ष किया जाएगा, जिसमें गेट रैली, रोष प्रदर्शन, काम छोड़ हड़ताल और भूख हड़ताल भी की जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस मौके दिनेश भट्टी प्रधान, मनोज भट्टी वाइस प्रधान, नरिंदर लवली वाइस प्रधान, राजेश कुमार डॉक्टर वाइस प्रधान, संजीत सीनियर वाइस प्रधान, विक्की मलिक वाइस प्रधान, रमेश कुमार पप्पू प्रधान, राजिंदर कुमार सुपरवाइजर, बलदेव राज सुपरवाइजर, साजन सुपरवाइजर, बंटी सुपरवाइजर, राज कुमार सुपरवाइजर, अनिल कुमार सुपरवाइजर, सचिन मेंबर, रोशन मल्होत्रा मेंबर, सिरजू हनी, राजीव कुमार मेंबर, कुणाल मेंबर, अक्षय मेंबर, भारत कुमार मट्टू प्रेस सचिव। इसी तरह ड्राइवर यूनियन से रोहन प्रधान, अमित चोपड़ा वाइस प्रधान, वाइस प्रधान रविंदर भट्टी, राजेश कुमार, राज कुमार (राजू), परविंदर सिंह, चांद गिल, मलकीत सिंह ने रोष रैली में भाग लिया। सीवरमैन यूनियन से राहुल प्रधान, जॉनी सचिव, राहुल गिल कैशियर, सुनील पग्गा पूर्व प्रधान, विनोद कुमार कामरेड-पूर्व प्रधान, सरवन मेंबर, तरलोक चंद, रमेश चुटकी, अनिल और यूनियन के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।