{"_id":"6ac8c4bb1e8b04f8510fdb02","slug":"video-video-railway-tests-427-water-samples-in-september-to-ensure-safe-drinking-water-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी साफ है या नहीं, हर महीने हो रही जांच, सितंबर में लिए 427 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी साफ है या नहीं, हर महीने हो रही जांच, सितंबर में लिए 427 नमूने
आगरा। रेलवे स्टेशन पर पानी पीने से पहले अब यात्रियों को उसकी गुणवत्ता की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आगरा मंडल में पेयजल की नियमित जांच के साथ वाटर कूलर, वेंडिंग मशीन और पानी की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। सितंबर में 427 नमूनों की जांच हुई। पानी में कमी मिलने पर संबंधित विभाग को तत्काल सुधार के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं ।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि सितंबर में 344 अवशिष्ट क्लोरीन, 80 बैक्टीरियोलॉजिकल और तीन रासायनिक परीक्षण किए गए। कैंट, आगरा फोर्ट समेत प्रमुख स्टेशनों पर हर महीने पानी की जांच होती है। अन्य स्टेशनों पर छह महीने में बैक्टीरियोलॉजिकल जांच कराई जाती है। 20 अगस्त से विशेष सफाई और कीटाणुशोधन अभियान चल रहा है। कैंट पर 10 वाटर वेडिंग मशीन और 10 वाटर कूलर, आगरा फोर्ट पर छह मशीन और चार कूलर हैं। इनकी सफाई व रखरखाव कराया जा रहा है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।