{"_id":"6b05417e80504f3fa70a8ee8","slug":"people-from-100-villages-struggle-to-reach-ater-bridge-due-to-incomplete-approach-roads-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: यूपी और एमपी की सीमा पर 'सीढ़ियों का चक्रव्यूह', इसे पार कर लिया, तो पहुंच सकते हैं मंजिल तक; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: यूपी और एमपी की सीमा पर 'सीढ़ियों का चक्रव्यूह', इसे पार कर लिया, तो पहुंच सकते हैं मंजिल तक; देखें VIDEO
Tue, 24 Nov 2026 01:19 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:19 PM IST
सार
यूपी-एमपी सीमा पर चंबल नदी के अटेर पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग अधूरे हैं। पुल तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक गांवों के लोगों को लोहे की सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में हादसे का खतरा रहता है। वे पुल पर सुगम आवागमन शुरू कराने और पहुंच मार्गों का निर्माण पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी और एमपी की सीमा पर 'सीढ़ियों का चक्रव्यूह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चंबल नदी पर बने अटेर पुल के दोनों छोरों पर पहुंच मार्ग अधूरे होने के कारण दोनों राज्यों के 100 से अधिक गांवों के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पुल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को लोहे की सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सफर बेहद दुश्वार हो गया है। इस समस्या के समाधान के लिए पुल पर आवागमन सुगम बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुर के बीच 2016 से बन रहा अटेर पुल अब तक पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया है। पुल के दोनों छोरों पर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा है। यात्रियों को पुल तक पहुंचने के लिए लोहे की सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने में हादसे का खतरा बना रहता है, और कई लोग पहले ही घायल हो चुके हैं। सीढ़ियों के बाद भी यात्रियों को लगभग 1 किलोमीटर तक पुल पर पैदल चलना पड़ता है, जिसके बाद वे ऑटो या टैक्सी का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।
पुल पर आवागमन सुगम न होने और पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया है। अटेर का बाजार बंद कर और नंदगवा में अन्नदाता किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ग्रामीण अपनी मांगें उठा चुके हैं। उन्हें आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही आवागमन सुगम नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।