{"_id":"6ab809c7a05f6c0e2a0f13d9","slug":"video-vehicles-continue-to-ply-despite-diversion-on-yamuna-kinara-traffic-jam-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना किनारा पर डायवर्जन के बाद भी चले वाहन, लगा जाम
आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शुक्रवार को यमुना किनारा मार्ग पर डायवर्जन किया गया। इसके बाद भी मार्ग पर वाहनों का आवागमन होने से जाम लग गया। सवारी वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन भी निकलते रहे। इससे श्रद्धालुओं के साथ ही अपने काम से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए हाथी घाट, बल्केश्वर और कैलाश घाट पर इंतजाम किए गए थे। यमुना किनारा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया। सुबह 6 बजे से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया था। हालांकि इसका असर नहीं देखने को मिला। शाम को श्रद्धालुओं के साथ ही यमुना किनारा मार्ग पर वाहन चलते रहे। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। वाटरवर्क्स और बिजलीघर पर भी दोपहर से शाम तक जाम के हालात रहे। इसी तरह सिकंदरा में शाम 6 बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ। इसी तरह दोपहर में रावली पर वाहनों की लाइन से लोगों को परेशान होना पड़ा। यहां पर मेट्रो के काम की वजह से समस्या बनी हुई है। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि एक कट से वाहन आ गए थे। इस पर टीआई को भेजा गया। वाहनों को रोका गया। 15 मिनट के लिए समस्या रही थी। लोगों को समस्या नहीं होने दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।