{"_id":"6ab16b0019494380be046098","slug":"video-unidentified-vehicle-hits-police-patrol-bike-in-khandauli-constable-killed-colleague-critical-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में गश्त के दौरान चीता मोबाइल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में गश्त के दौरान चीता मोबाइल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, साथी गंभीर
आगरा के खंदाैली थाना क्षेत्र के उजरई के पास तड़के गश्त पर निकले चीता मोबाइल सवार पुलिसकर्मियों को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल सिपाही को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंदौली थाने में तैनात सिपाही हर्ष तोमर और हरीश शर्मा की शनिवार शाम चीता मोबाइल पर ड्यूटी लगी थी। दोनों सिपाही रात में यूजीसी का विरोध कर रहे लोगों को नोटिस तामील कराने का काम कर रहे थे। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब दोनों उजरई की तरफ से गश्त करते हुए लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मूल रूप से मेरठ शहर के थाना पल्लवपुरम निवासी सिपाही हर्ष तोमर (पुत्र कुलदीप तोमर) की मौके पर ही मौत हो गई। वर्ष 2021 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए हर्ष तोमर पिछले दो वर्षों से खंदौली थाने में तैनात थे। इससे पहले वे थाना एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर चौकी में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वहीं, हादसे में घायल सिपाही हरीश शर्मा, जो पिछले ढाई साल से खंदौली थाने में तैनात हैं, की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।