फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Development Authority Vice-Chairperson M Arunmouli transferred appointed District Magistrate of Etah

एडीए उपाध्यक्ष का ट्रांसफर: एटा की जिलाधिकारी बनीं एम. अरुन्मौली; अटलपुरम और ग्रेटर आगरा को किया था लाॅन्च

Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 22 Sep 2026 12:07 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें अब जिलाधिकारी बनाकर एटा भेजा गया है। एडीए में एम. अरुन्मौली ने अपने कार्यकाल के दाैरान 12 महीने दो बड़ी परियोजनाओं को लाॅन्च किया था। 

विज्ञापन
Agra Development Authority Vice-Chairperson M Arunmouli transferred appointed District Magistrate of Etah
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित होने वाली आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली ने आगरा के विकास में नए आयाम गढ़े। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली एम. अरुन्मौली की सबसे बड़ी उपलब्धि महज एक वर्ष के भीतर अटलपुरम और ग्रेटर आगरा जैसी दो विशाल व महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारना रही है।
विज्ञापन


ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत नदियों के नाम पर 10 एकीकृत नगरों की रूपरेखा तैयार की। साथ ही उन्होंने रायपुर और रहन कलां क्षेत्र में वर्ष 2010-11 से अटका किसानों का 15 साल पुराना मुआवजा विवाद सुलझाया। ग्वालियर रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रस्तावित 138 हेक्टेयर की अटलपुरम योजना के जरिए आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों की व्यवस्था कर शहरवासियों के अपने घर के सपने को साकार किया।
विज्ञापन


अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने वित्तीय अनुशासन पर विशेष जोर दिया। प्राधिकरण में वर्षों से लंबित फर्जी व संदेहजनक फाइलों और दरों के कार्यों पर रोक लगाकर पारदर्शिता स्थापित की। इसके अलावा भूमि लेखा-परीक्षा कराकर अधिशेष व अतिक्रमित जमीनों को मुक्त कराया। साथ ही कई भू-माफिया कंपनियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed