{"_id":"6ab14fd041998a527a0a1608","slug":"train-operations-disrupted-after-cattle-strayed-onto-tracks-in-agra-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: ट्रेन के पहियों में फंसा मवेशी, ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक; 50 मिनट तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा टला: ट्रेन के पहियों में फंसा मवेशी, ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक; 50 मिनट तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन
Mon, 21 Sep 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:10 PM IST
सार
एक मवेशी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी पहियों के नीचे फंस गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद करीब 50 मिनट तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा-इटावा रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा बच गया। शमसाबाद टाउन स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए में मवेशी फंस जाने से ट्रेन करीब 50 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान गर्मी में यात्रियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
मऊ से प्रतापनगर जा रही स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 09196 सोमवार को दोपहर 2:45 बजे शमसाबाद टाउन स्टेशन से एक किलोमीटर दूर इटावा-भांडई ट्रैक पर 1349/12 किलोमीटर के पास से गुजर रही थी। तभी एक मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी पहियों के नीचे फंस गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैंगमैन की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मवेशी को पहिए से बाहर निकाला गया और ट्रैक को साफ किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। दोपहर 3:45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। रेलवे ने ट्रैक पर मवेशियों के आने के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस बारे में आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इटावा-भांडई ट्रैक पर शमसाबाद के पास एक मवेशी पहिए में फंस गया था। ट्रेन 50 मिनट के बाद रवाना हो सकी। रेलवे ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जांच शुरू कर दी है।