फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of spreading terror by firing pistol in Agra is still absconding

पकड़ से दूर रंगबाज: परीक्षा केंद्र के बाहर घात लगाए रही पुलिस, नहीं पहुंचा आरोपी; फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Mon, 21 Sep 2026 10:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 21 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में सरेराह पिस्टल से फायरिंग कर दशहत फैलाने का आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस परीक्षा केंद्र पर घात लगाए बैठी रही, लेकिन आरोपी परीक्षा देने भी नहीं आया।

विज्ञापन
accused of spreading terror by firing pistol in Agra is still absconding
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा थाना पुलिस दयालबाग फायरिंग प्रकरण के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए परीक्षा केंद्र पर घात लगाए खड़ी रही। आरोपी परीक्षा देने नहीं आया। सरेराह रंगबाजी का यह आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात दयालबाग सौ फुटा रोड पर युवकों के दो गुटों में विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की गई थी। सदर के मधुनगर निवासी निखिल चौधरी की तहरीर पर दयालबाग निवासी सिद्धार्थ राना, तरुन चौधरी और पांच अज्ञात पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी सिद्धार्थ राना दयालबाग में एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। सोमवार को उसकी परीक्षा थी। जानकारी पर पुलिस टीम सुबह से डटी रही लेकिन सिद्धार्थ परीक्षा देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। -सय्यद अली अब्बास,डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed