{"_id":"6abfb8df262cc74eae031669","slug":"video-undergraduate-and-postgraduate-seats-vacant-in-private-colleges-in-dr-bhimroa-ambedkar-university-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निजी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक की सीटें खाली, कॉलेज संचालकों की मांग पर बढ़ाई गई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निजी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक की सीटें खाली, कॉलेज संचालकों की मांग पर बढ़ाई गई तिथि
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निजी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में 30 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बंद होने से सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने कुलपति से एक बार तिथि और बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर देर शाम पंजीकरण कराने की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय से 607 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक और परास्नातक की 2.06 लाख सीटें हैं। इनमें प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। इसके लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि थी। इसमें से 1.90 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक कॉलेजों से प्रवेश की मिली जानकारी में 1.35 लाख ने प्रवेश लिया है। ऐसे में अभी 71 हजार सीटें रिक्त हैं। एकेडमिक डीन प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी और एडेड कॉलेजों की सीटें भर गई हैं, निजी कॉलेजों में करीब 70 हजार सीटें रिक्त हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। देर शाम पंजीकरण की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।