{"_id":"6abfaf3037c06043990c4bcf","slug":"supporters-gherao-police-station-over-threat-issued-to-aspa-president-chandrashekhar-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर को वीडियो में धमकी, समर्थकों ने घेरा थाना; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर को वीडियो में धमकी, समर्थकों ने घेरा थाना; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Fri, 02 Oct 2026 06:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:48 PM IST
सार
आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर को धमकी देने का वीडियो सामने आने के बाद समर्थकों ने थाने का घेराव किया। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
समर्थकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर को कथित तौर पर गाली और धमकी देने के वीडियो के मामले में शुक्रवार को समर्थक ट्रांस यमुना थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स समेत अन्य माध्यमों पर एक वीडियो और प्रार्थना पत्र प्रसारित किया गया था। इसमें ट्रांस यमुना क्षेत्र के शोभाविहार कॉलोनी, सतीनगर नरायच निवासी उदय पंडित पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। मामले में टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार की तहरीर पर एक अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के प्रसार से विभिन्न समुदायों के बीच घृणा और जातिगत कटुता उत्पन्न होने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ दयाल समेत पदाधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रामपाल नेताजी, कुलदीप भारती, केवल सिंह, आकाश त्रिवेदी, विष्णु, सन्नी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
इसी बीच मामले से जुड़ा एक और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें उदय पंडित नाम का युवक पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा वीडियो और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पिता को भी थाने बुलाया। आरोपी के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्होंने अपने बेटे को घर से बेदखल कर दिया है और अब उसका परिवार से कोई संबंध नहीं है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।