{"_id":"6abf677e4bd397aaa80455c5","slug":"video-thieves-enter-retired-soldiers-house-through-exhaust-fan-hole-steal-cash-and-jewellery-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक्जॉस्ट फैन के छेद से घर में घुसे चोर, सेवानिवृत्त फौजी के घर लाखों की नकदी-जेवर चोरी; बहू ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक्जॉस्ट फैन के छेद से घर में घुसे चोर, सेवानिवृत्त फौजी के घर लाखों की नकदी-जेवर चोरी; बहू ने मचाया शोर
बाह। जरार में बिजली घर रोड पर मंगलवार आधी रात को दीवार में एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते घुसे चाेरों ने सेवानिवृत्त फौजी मोहनलाल के घर से लाखों के नगदी-जेवर चोरी कर लिए। खटपट की आवाज पर जागी पुत्रवधू ने घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। पुलिस को कॉल कर बुलाया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
हिंगोटखेडा गांव के पूर्व फौजी का जरार के बिजली घर रोड पर घर है। मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे के करीब वह गांव गये थे। घर पर पुत्रवधू ममता अपनी बेटी के साथ मौजूद थी। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के करीब दीवार में एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते चोर घर में घुसे। दोनों बक्से खंगाल कर लाखों के नगदी-जेवर चोरी कर ले गये। खटपट की आवाज पर जागी ममता घर का शटर खोल कर बाहर आई और चोर चोर का शोर मचा दिया। इतना ही नहीं 112 नंबर डायल कर पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। देर रात पहुंचे मोहनलाल घर के अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गये। उन्होंने बताया कि चोर लाखों का कैश ले गये हैं। जेवर के बारे में पुत्रवधू बताएगी। पुत्रवधू ने बताया कि घर पर रखे सभी जेवर चोरी हो गये। उसने बताया कि खटपट की आवाज पर बेटी को सोता छोड़ कर वह घर से बाहर निकली थी। बाह पुलिस चोरी की वारदात की जांच में जुटी है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया ममता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।