{"_id":"6abf676d7faa2fc26905b7f1","slug":"video-defence-accounts-department-celebrates-279th-foundation-day-in-agra-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्थापना दिवस पर रक्षा लेखा विभाग का गौरवशाली सफर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्थापना दिवस पर रक्षा लेखा विभाग का गौरवशाली सफर किया याद
आगरा। रक्षा लेखा विभाग का 279वां स्थापना दिवस ‘रक्षा लेखा विभाग दिवस-2026’ के रूप में बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रसेवा में योगदान और रक्षा सेवाओं के वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक जीएस सूद ने बताया कि यह देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है। इसकी शुरुआत 1747 में सैन्य वेतन व्यवस्था से हुई थी। 1 अक्तूबर 1951 को इसे रक्षा लेखा विभाग नाम दिया गया। संयुक्त नियंत्रक विजय तनेजा ने बताया कि विभाग थल सेना, नौसेना और वायु सेना सहित कई संगठनों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। इनमें आयुध कारखाने, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), कैंटीन भंडार विभाग (सीएसडी), तटरक्षक बल और सीमा सड़क संगठन शामिल हैं। आगरा के दस कार्यालय सैन्य इकाइयों के वेतन-भत्तों, दावों के निपटारे और वित्तीय परामर्श का कार्य करते हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।