{"_id":"6abf654bd90772b9920ce19e","slug":"video-hamirpur-gandhi-jayanti-lal-bahadur-shastri-tribute-gandhi-chowk-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, गांधी चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, गांधी चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:33 PM IST
Link Copied
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हमीरपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर शहर के प्रसिद्ध गांधी चौक पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के लिए दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग से विश्व के अन्य देशों ने भी प्रेरणा ली।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। दोनों महान विभूतियां प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी सदस्य विक्रम शर्मा, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा कांग्रेस नेताओं राजेश आनंद, विवेक कटोच, ज्योति खन्ना, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, डॉ. हर्ष कालिया, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, निशांत शर्मा, रजत राणा और एनएसयूआई अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश को याद किया गया।
इसके बाद नगर निगम की ओर से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।