{"_id":"6abaaebe192278080a0729e4","slug":"video-uncle-and-nephew-were-crushed-to-death-by-speeding-vehicle-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत
आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के छदामी मठ के पास शनिवार रात 9 बजे तेज रफ्तार वाहन ने मैनपुरी के दरवाह गांव (हाल निवासी बरुआ नगर बाह) के नाहर सिंह (60) एवं उनके भतीजे (मुंह बोला बेटा) नेकराम (55) को रौंद दिया था। दोनों की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों की बटेश्वर के मोक्षधाम में एक साथ चिताएं जलीं, तो विदाई देने वाले भी बोल उठे कि मौत भी उनको अलग नहीं कर सकी। मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के दरवाह गांव के नाहर सिंह पुत्र राजबहादुर अपने परिवार के साथ बाह के बरुआ नगर में रहकर 3 साल से मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे कृष्ण गोपाल और नीरज तथा दो बेटियां हेमा और कृष्णा को छोड़ा है। भतीजा (मुंह बोला बेटा) नेकराम नाहर सिंह के साथ साए की तरह रहता था। छदामी मठ पर बटाई पर खेत लेकर बाजरा की फसल बोई थी। दोनों मेहरा पर सोकर मवेशी से बाजरा की रखवाली करते थे। शनिवार रात दोनों खाना खाने के बाद फसल की रखवाली के लिए घर से पैदल निकले थे। मोहल्ले का ही सुभाष उनको बुला कर ले गया था। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से नाहर सिंह की मौके पर ही तथा नेकराम की एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में मौत हो गई। बाह पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन के सुपुर्द कर दिए। परिवार मातम में डूबा है। बरुआ नगर में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।