{"_id":"6aafc3f9f46ae06a840d0a92","slug":"video-two-sisters-beaten-after-attackers-enter-house-four-named-in-fir-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसकर दो बहनों को पीटा, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर में घर में घुसकर दो बहनों की पिटाई कर दी गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नेकपुर निवासी कीर्ति का आरोप है कि गांव के विशंभर सिंह, सुशील, प्रकाश सिंह और उर्मिला आए दिन उसके और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बृहस्पतिवार को वह घर पर थी। तभी चारों लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। बहन मिनी उसे बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।