{"_id":"6aac0d251b32f32eca0d47b1","slug":"video-trader-leaders-stage-sit-in-protest-against-illegal-passenger-vehicles-and-encroachment-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डग्गेमारी वाहन और अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठे व्यापारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डग्गेमारी वाहन और अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठे व्यापारी नेता
आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण एवं जाम की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आश्वासन के बाद भी डग्गेमारी पर अंकुश लगा और न अतिक्रमण हटा। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि सभा के बाह के नगर अध्यक्ष मनमोहन पांडेय व्यापारियों के साथ बृहस्पतिवार शाम 6 बजे बस अड्डे के पास सड़क किनारे धरने पर बैठ गये। उन्होंने बताया कि डग्गेमार वाहनों के चलते कुछ ही दिन में तीन जानें चली गई हैं। छात्र-छात्राएं सुरक्षित स्कूल नहीं पहुंच पाती। आए दिन हादसे का खतरा रहता है। बस अड्डे के बाहर रोडवेज तथा आस पास डग्गेमार बस और टैक्सी खड़ी हो जाती है। ऊपर से फुटपाथ पर अतिक्रमणकारी काबिज हैं। जिससे व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, राहगीर भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम से लेकर रोडवेज के अधिकारियों को समस्या बताई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। छात्र-छात्राओं और पैदल राहगीरों के लिए सड़क किनारे पर इंटरलॉकिंग कराए जाने की भी मांग उठाई है। इस दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।