Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
The 'Balattar' breed of camel was the highlight of the Bateshwar Fair; it was this breed that helped the romance of Dhola and Maru flourish.
{"_id":"6af2c0f1aef189d7040a1dd4","slug":"video-the-balattar-breed-of-camel-was-the-highlight-of-the-bateshwar-fair-it-was-this-breed-that-helped-the-romance-of-dhola-and-maru-flourish-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बटेश्वर मेला की शान रहा 'बालत्तर' नस्ल का ऊंट, परवान चढ़ाया था ढोला-मारू का प्यार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बटेश्वर मेला की शान रहा 'बालत्तर' नस्ल का ऊंट, परवान चढ़ाया था ढोला-मारू का प्यार।
बाह। जिस बालत्तर नस्ल के ऊंट ने ढोला और मारू के प्रेम को परवान चढ़ाया था, वह सोमवार तक बटेश्वर मेला की शान बना रहा। राजस्थान के रेगिस्तान में ग्यारहवीं सदी की लोक कथा में ढोला-मारू की प्रेम कहानी से जुड़े बालत्तर नस्ल के ऊंट पर बटेश्वर मेला में पारखी लट्टू रहे। उजड़ते ऊंट मेला में सोमवार तक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम आकर्षण का केन्द्र बना रहा। दौसा राजस्थान के ललसोर के राहुल ने राजस्थान की लोक कथा ढोला मारू कहानी सुना कर अपने ऊंट श्याम की खूबी बताई तो पारखियों की नजर हटी नहीं। उसने बताया कि दिखने में आकर्षक बालत्तर नस्ल का ऊंट श्याम रेगिस्तान में घोडे़ से भी तेज दौड़ने में माहिर है। उसकी खूबसूरती पर फिदा हुए पारखी खूबियां जान कर आश्चर्य में पड़े बिना नहीं रहे। राहुल ने बताया कि श्याम अभी 11 महीने का है। रेगिस्तान में दौड़ के साथ ही ऊंची चढ़ाई में भी माहिर हो गया है। उन्होंने बताया कि बालत्तर नस्ल के ऊंट की काठी ऊंची तथा मुंह पतला होता है। राहुल ने बताया कि वह बटेश्वर मला में 9 ऊंट लेकर आए थे। जिनमें बालोत्तर, सांचोर, नागोर नस्ल के ऊंट शामिल हैं। सोमवार को अपना बालत्तर ऊंट श्याम को 45 हजार रुपये में बेच कर वह वापस लौट गये।
ये है ढोला-मारू के प्रेम की राजस्थानी लोक कथा- राजस्थानी लोक कथा के मुताबिक नरवर के राजा नल के पुत्र साल्हकुमार (ढोला) और बीकानेर के पूंगल क्षेत्र के पंवार राजा पिंगल की पुत्री (मारू) का बचपन में विवाह हुआ था। गौना नहीं हुआ था। वयस्क होने पर साल्हकुमार की दूसरी शादी मालवणी से कर दी गई, परंतु राजकुमारी को गौने का इंतजार था। जानकारी होने पर ढोला बालत्तर नस्ल के ऊंट से मारू से मिलने के लिए पहुंचता है। ऊंट से लौटते समय दोनों को रोकने के लिए उमर सूमरा घोड़े से पीछा करता है। लेकिन रेगिस्तान में ऊंट को पकड़ नहीं पाता है और उनका प्रेम परवान चढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।