Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Protest against the menace of bears and wild animals in Pokhari (Chamoli) enters its eighth day; MLA Lakhpat Butola extends his support.
{"_id":"6af1ec4f96993d951301a3cd","slug":"video-protest-against-the-menace-of-bears-and-wild-animals-in-pokhari-chamoli-enters-its-eighth-day-mla-lakhpat-butola-extends-his-support-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली से लगेगी--पोखरी में भालू और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ आठवें दिन भी धरना, विधायक लखपत बुटोला ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली से लगेगी--पोखरी में भालू और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ आठवें दिन भी धरना, विधायक लखपत बुटोला ने दिया समर्थन
पोखरी। विकासखंड पोखरी की चंद्रशिला पट्टी में भालू और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में चल रहे धरने में ग्रामीणों ने सरकार से उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला भी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी भालू, जंगली सुअर, बंदर और लंगूरों से लोगों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया गया है। जंगली जानवर लोगों पर हमले कर रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ के भालुओं को पहाड़ों में भेजा जा रहा है और हरिद्वार के बंदरों को पकड़कर चमोली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
उधर, सोमवार सुबह हापला घाटी के श्रीगढ़ और तोणजी गांव में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीगढ़ में भालू ने एक लावारिस गाय को मार डाला। ग्रामीणों ने गांव के पास जंगल में भी भालू को देखा। पोखरी क्षेत्र के हरिशंकर, क्षेत्रपाल खड़की, पाव और भिकोना सहित कई गांवों में पिछले एक साल से भालू का खतरा बना हुआ है। इस वर्ष सिदेली में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं डुंगर, बंथल, रडुवा, जौरासी, किमोठा और कांडई-चंद्रशिला में भालू मवेशियों को मार रहा है।
भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाया है और कैमरे भी लगाए हैं। भालू को ट्रैंकुलाइज करने की व्यवस्था के साथ वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वालंटियरों की टीम भी विभाग के साथ सक्रिय है। इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि भालू का आतंक कम नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।