{"_id":"6a9acd49929346b68e03f130","slug":"video-remedial-measures-for-sn-dilapidated-buildings-will-be-undertaken-after-budget-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बटज के बाद किया जाएगा एसएन के गिरासू भवनों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बटज के बाद किया जाएगा एसएन के गिरासू भवनों का इलाज
बारिश के बीच एसएन कॉलेज प्रशासन को हादसे का डर सता रहा है। ऐसे में बेहद जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है। इनमें मरीजों का इलाज होने के साथ पढ़ाई-लिखाई का भी कार्य होता है। बाद में शासन से बजट आने के बाद जर्जर भवनों का नियमानुसार पूरा काम कराया जाएगा। इमरजेंसी में भर्ती खंदारी निवासी 10 साल के उमेर पर प्लास्टर गिर गया था। अगले दिन उनकी मौत के बाद सपा-कांग्रेस ने हंगामा किया। इसे प्लास्टर से मौत बताते हुए जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन इसे गंभीर निमोनिया से मौत बता रहा था। इसके बाद पांच सदस्यीय टीम ने नौ भवनों का निरीक्षण किया। इनमें से पांच भवनों की हालत बेहद जर्जर मिली। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बारिश भी हो रही है। ऐसे में बाल रोग, एकेडमिक ब्लॉक और न्यू सर्जिकल एलाइड की बेहद जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए आंतरिक बजट का उपयोग किया जा रहा है। शासन से बजट आने के बाद जर्जर इमारतों की मरम्मत का काम नियमानुसार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।