{"_id":"6a9a74b197c2d81922004b0b","slug":"video-video-ayathhaya-ma-thapata-sa-lta-ka-khalsa-tha-aarapa-garafatara-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में दंपति से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में दंपति से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
तारुन थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को बुजुर्ग दंपति से तमंचा सटाकर चेन लूटने की घटना का एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में वांछित मोहित वर्मा निवासी कोल्हमपुर बिरसेन, नवाबगंज, गोंडा और अमर निषाद उर्फ डमरू निवासी दुल्लापुर, नवाबगंज, गोंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस, सीडीआर की मदद से आरोपियों की पहचान की। घटना में शामिल तीसरा आरोपी राम बाबू निषाद निवासी मललहन, नवाबगंज, गोंडा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।