{"_id":"6a9a6dd3a6c1702ab10f8ee5","slug":"video-video-sukuwan-dhukuwan-dam-overflows-water-flowing-over-the-road-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी
झांसी और ललितपुर में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। जनपद के सभी बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। सुकुवां-ढुकुवां डैम भी ओवरफ्लो हो गया है, जिसके चलते डैम का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
माताटीला बांध के 12 गेट खोले गए
माताटीला बांध में जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद पानी की निकासी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बांध से 87,008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके लिए बांध के 12 गेट चार-चार फीट तक खोले गए। बांध का जलस्तर 307.63 मीटर पहुंच गया है, जबकि फुल रिजर्वायर लेवल (एफआरएल) 308.46 मीटर है। बांध में इस समय 553.64 एमसीएम पानी है। बांध से छोड़े जा रहे पानी में पावर हाउस से 4,324 क्यूसेक और गेटों से 82,684 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। पानी की तेज निकासी के चलते बांध के अनुप्रवाह क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।