{"_id":"6a9a71cf68c939a60809e1a3","slug":"video-krishna-janmashtami-2026-massive-crowd-at-krishna-janmabhoomi-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में आस्था का महासैलाब...कान्हा की एक झलक को आतुर भक्त, जयकारों से गूंज रही जन्मभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में आस्था का महासैलाब...कान्हा की एक झलक को आतुर भक्त, जयकारों से गूंज रही जन्मभूमि
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्त भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े नजर आए। जन्मभूमि परिसर के आसपास श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया। भक्तों में कान्हा के जन्म की एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। भीड़ और लंबी कतार के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय है। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही जन्मभूमि परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया जाएगा। जन्म के दर्शन के लिए अधिक संख्या में भक्त साक्षी बनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।