{"_id":"6ac3e5e7a161f306830c9a7b","slug":"video-python-swallows-monkey-near-taj-mahals-eastern-gate-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक अजगर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने सड़क किनारे एक बंदर के बच्चे को निगल लिया। शिकार करने के बाद अजगर सुस्त होकर सड़क पर ही बैठ गया। ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अजगर की तलाश में टीम भेजी गई थी। मौके पर अजगर नहीं मिला। दोबारा दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।