Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
The MLA inspected the procurement arrangements at the Charkhi Dadri grain market; a *patwari* will remain deployed at the market gate around the clock for the convenience of farmers.
{"_id":"6ac395377c0fe078b6014538","slug":"video-the-mla-inspected-the-procurement-arrangements-at-the-charkhi-dadri-grain-market-a-patwari-will-remain-deployed-at-the-market-gate-around-the-clock-for-the-convenience-of-farmers-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी अनाज मंडी में विधायक ने लिया खरीद व्यवस्था का जायजा, किसानों की सुविधा के लिए मंडी गेट पर 24 घंटे तैनात रहेगा पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी अनाज मंडी में विधायक ने लिया खरीद व्यवस्था का जायजा, किसानों की सुविधा के लिए मंडी गेट पर 24 घंटे तैनात रहेगा पटवारी
चरखी दादरी। दादरी अनाज मंडी में फसलों की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार और जिला परिषद अध्यक्ष मंदीप डालावास भी मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को लेकर किसानों और आढ़तियों की ओर से कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। कुछ छोटी दिक्कतों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों का अनाज पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पाया है, उनकी सुविधा के लिए मंडी गेट पर 24 घंटे पटवारी तैनात रहेगा। मंडी में आवक जारी रहने तक पटवारी मौके पर ही सत्यापन करेगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अटल किसान-मजदूर कैंटीन का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कैंटीन में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रतिदिन करीब 250 लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।