{"_id":"6ac3639099e390eedf0525c8","slug":"tiger-attack-elderly-farmer-grazing-cattle-dies-in-seoni-seoni-news-c-1-1-noi1553-4799720-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाघ का हमला: सिवनी में मवेशी चराने गए बुजुर्ग किसान पर किया हमला, मौके पर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ का हमला: सिवनी में मवेशी चराने गए बुजुर्ग किसान पर किया हमला, मौके पर ले ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:48 PM IST
Link Copied
सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना ग्राम सेवनकनहार की है। किसान मवेशी चराने के लिए जंगल की सीमा से लगे क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
हमला इतना अचानक था कि किसान को संभलने का मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक किसान के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल के पास खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
क्षेत्र में बाघ के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि वे खेतों में जाने और मवेशी चराने से भी डरने लगे हैं। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।