{"_id":"6ac394e0561c613d310525fa","slug":"video-rampur-bushahr-neena-sharma-said-the-chief-minister-merely-went-through-the-motions-in-the-name-of-the-chitta-rally-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: नीना शर्मा बोलीं- चिट्टा रैली के नाम पर मुख्यमंत्री ने निभाई महज औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: नीना शर्मा बोलीं- चिट्टा रैली के नाम पर मुख्यमंत्री ने निभाई महज औपचारिकता
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा ने कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा विरोधी रैली के नाम पर मुख्यमंत्री ने महज औपचारिकता पूरी की। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने पहुंचे स्कूली बच्चे तपती धूप में घंटों खड़े रहे, जबकि मुख्यमंत्री ने महज करीब 100 मीटर की दूरी तय करने के बाद बच्चों को आगे भेज दिया। रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में नीना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम अच्छी पहल थी, लेकिन इसमें सभी स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। इसके बजाय चुनिंदा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ही कार्यक्रम में बैठाया गया और अधिकतर बच्चों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, उपाध्यक्ष लीला कायथ और भाजपा शहरी उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।