{"_id":"6b0c22b7e4275bee9606c1cd","slug":"video-prizes-distributed-to-100-rural-children-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रतिभा का सम्मान, 100 बच्चों को बांटे पुरस्कार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रतिभा का सम्मान, 100 बच्चों को बांटे पुरस्कार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में जिंदल फाउंडेशन की ओर से रविवार को चतुर्थ पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महजबी और अर्पित गोयल को साइकिल प्रदान की गई। वहीं कृष्णा ने द्वितीय और सांची शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में वर्षा उपाध्याय द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव जिंदल ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बच्चों से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। राहुल चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। विश्वेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी हैं। इस मौके पर राजवीर चौधरी, दामोदर ओझा, संजीव चौधरी, भूरी सिंह, राजीव मित्तल, अज्जू सिंह, अंजुल गोयल, राहुल घाटी, राजेंद्र गोयल, मोनू चौधरी, उदय चौधरी और शिशु प्रधान कराही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।