फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polling parties leave for MLC elections in agra

एमएलसी चुनाव: मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना; तैयारियां पूरी

Thu, 22 Oct 2026 08:11 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:11 PM IST
Polling parties leave for MLC elections in agra
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए नवीन मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बृहस्पतिवार को सामग्री देकर रवाना किया गया। आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल तथा अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने मंडी परिसर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्राँग रूम, सुरक्षा प्रबंधों और 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों ने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में समयबद्धता और सतर्कता बरती जाए। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित जमा कराने से लेकर स्ट्राँग रूम की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती अभेद्य होनी चाहिए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और बैंगनी स्केच पेन सहित आवश्यक सामग्री देकर निर्धारित वाहनों से रवाना किया जा रहा है। चुनाव क्षेत्र के सभी 12 जनपदों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। आगरा के 27 मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस ऑफिसर तथा एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। इसके अलावा 11 जोनल ऑफिसर लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान पर नजर रखेंगे। पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे और प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति निर्वाचन नियमों के तहत ही मान्य होगी। कंट्रोल रूम के जरिये शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का बताया महत्व

22 Oct 2026

अयोध्या: कांग्रेसियों ने निकाली वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा, लगाए नारे

22 Oct 2026

29 अक्तूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, शाम 5: 38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

22 Oct 2026

सरकारी कर्मचारियों को डरा रही पंजाब सरकार, यूनियनों का आर-पार की लड़ाई का ऐलान

22 Oct 2026

अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके तिवारी ने मोगा जिले में धान खरीद का लिया जायजा

विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदायूं में 3935 शिक्षक मतदाता 10 बूथों पर करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

शाहजहांपुर: शहर में निकली राजगद्दी शोभायात्रा, भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु

22 Oct 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक घायल

22 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

नौतनवा में रावण दहन के दौरान पटाखों से बच्चा घायल

22 Oct 2026

कपूरथला में नशे की चपेट में आए दो नाबालिग सगे भाई, अस्पताल में भर्ती

संजय सिंह ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब को बदनाम करना बंद करें

22 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: कोडीन सिरप की 238 शीशी और नशीली दवाओं की 500 टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

22 Oct 2026

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो रामपुर में होगा चक्का जाम और जन आंदोलन

22 Oct 2026

सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में एनएसएस शिविर संपन्न, स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

22 Oct 2026

बस्ती: कुआनों-मनवर संगम तट पर हुआ रावण के पुतले का दहन, जुटे श्रद्धालु

22 Oct 2026

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

22 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल महाविद्यालय में अर्थव्यवस्था के नए आयामों पर सेमिनार आयोजित

22 Oct 2026

दुर्ग: फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

22 Oct 2026

Video: रायबरेली मेंगाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

22 Oct 2026

गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा मामले में दो सिपाही निलंबित

22 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा: कैलाश अस्पताल में नई एमआरआई तकनीक का शुभारंभ, सांसद महेश शर्मा ने दी जानकारी

22 Oct 2026

सरकार चाहे तो रुक सकता है समानांतर बिजली संचालन का फैसला : संपत सिंह

संतकबीरनगर: पहलवान ब्रह्मानंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की

22 Oct 2026

पीलीभीत: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

22 Oct 2026

बस्ती: अव्यवस्थाओं के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

22 Oct 2026

देवरिया: छात्राओं को महिला सुरक्षा और मॉडल केंद्र की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

22 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे से पुलिस आयुक्त के कमरे में पूछताछ जारी, डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय भी पहुंचे

22 Oct 2026

Video: राघवेंद्र राम बोले- जिन किसानों के पास जमीन थी, उन्होंने ही विरोध किया

22 Oct 2026

Video: प्लेटफार्म दो का रास्ता खोलने और ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed