{"_id":"6ad9eef1199f6953e7087ce7","slug":"train-operations-halted-due-to-freight-train-engine-failure-fire-breaks-out-at-bank-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ठप हुआ रेल संचालन, बैंक में लगी आग; बहन को गोली मारने वाला भाई दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ठप हुआ रेल संचालन, बैंक में लगी आग; बहन को गोली मारने वाला भाई दबोचा
Thu, 22 Oct 2026 05:29 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:29 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र के मथुरा-राया रेलखंड में मालगाड़ी का इंजन फेल से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं। मथुरा में एसबीआई बैंक की शाखा में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आगरा में बहन को गोली मारने वाले भाई को पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जंक्शन से बरेली छावनी जा रही मालगाड़ी का इंजन गुरुवार सुबह मथुरा-राया रेलखंड के बीच फेल हो गया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ। कासगंज-अछनेरा पैसेंजर सोनई स्टेशन पर करीब 85 मिनट और कासगंज-भरतपुर पैसेंजर मथुरा छावनी पर 50 मिनट तक खड़ी रहीं। राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी में लगाया गया, जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका। मथुरा में भारतीय स्टेट बैंक की तरौली शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बैंक में लगे बिजली के पैनलों में लगी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आगरा में किचन में खाना बनाने के दाैरान बहन को गोली मारने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आगरा में अवैध सिम बाॅक्स नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य साइबर फ्राॅड और लोन रिकवरी के नाम पर लोगों को धमकाते थे। वहीं, पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आगरा कैंट से पलवल और रुंधी के बीच चलने वाली दो जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें 22 से 31 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
यूपी: किचिन में खाना बना रही बहन को देख हैवान बना भाई, इसलिए मार दी गोली; पुलिस ने दबोचा आरोपी
आगरा में एक बहन के प्रेम विवाह कर लेने और दूसरी के सहेली को घर में किराए पर रख लेने से भाई आग बबूला हो उठा। उसने मंगलवार रात रसोई में खाना पकाते समय अपनी दूसरी बहन पर तमंचे से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पिता ने आरोपी बेटे और दूसरे बेटे की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है...पढ़ें पूरी खबर
आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, लोन रिकवरी के नाम पर धमकाता था गिरोह
आगरा में पुलिस ने अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह लोन रिकवरी के नाम पर धमकाने और साइबर फ्राॅड को अंजाम दे रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: मथुरा-राया रेलखंड पर मालगाड़ी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे तक थमी ट्रेनों की रफ्तार
मथुरा जंक्शन से बरेली छावनी जा रही मालगाड़ी का इंजन गुरुवार सुबह करीब सात बजे मथुरा-राया रेलखंड के बीच फेल हो गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों को हाथरस और मथुरा के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी में लगाया गया, जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका...पढ़ें पूरी खबर
मथुरा: एसबीआई की नई शाखा में तड़के लगी आग, बिजली के पैनल जले; समय रहते पाया काबू
मथुरा के तरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बिजली के पैनलों में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की है, जबकि वास्तविक कारण और नुकसान का पता जांच के बाद चलेगा...पढ़ें पूरी खबर
रेलवे का बड़ा अपडेट: 10 दिन तक नहीं चलेंगी कैंट-पलवल और रुंधी मेमू ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आगरा कैंट-पलवल और आगरा कैंट-रुंधी के बीच चलने वाली दो जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनें 22 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा...पढ़ें पूरी खबर