{"_id":"6abfb8d02fd10898ae075d35","slug":"video-police-solve-hardware-store-theft-case-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हार्डवेयर की दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बाल अपचारी समेत दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हार्डवेयर की दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बाल अपचारी समेत दो पकड़े
आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच बंडल तार और एक एलईडी बरामद की है।मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात चोरों ने थाना मलपुरा क्षेत्र में वादी की हार्डवेयर की दुकान से तार, एलईडी टीवी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में वादी की तहरीर पर एक अक्टूबर को थाना मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। एक अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केडीएस बघेल डिग्री कॉलेज जाने वाले रास्ते से आरोपी शाहिद उर्फ बनकट निवासी नगला हनुमान, धनौली, थाना मलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पूर्व अपने साथी अब्दुल उर्फ प्रमोद उर्फ पन्नू निवासी धनौली के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए कुछ सामान और नकदी अब्दुल के पास हैं, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पांच बंडल पॉलीटेक पीवीसी केबल एवं वायर (4 एमएम) और एक बीपीएल कंपनी की एलईडी बरामद की है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।