{"_id":"6a8daee8c794669ae1040e34","slug":"video-police-conducted-a-foot-march-in-sensitive-areas-ahead-of-the-upcoming-festivals-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगामी त्योहारों को लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगामी त्योहारों को लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मंगलवार को आगामी बारावफात, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर,शाहनगर बंबा, कालिंदी बिहार, शाहदरा और नारायच समेत अन्य इलाकों में पुलिसकर्मियों ने भ्रमण किया।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार से थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कराया गया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स के साथ निगरानी की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। किसी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्त और सतर्कता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।