Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, the doctor and staff team were unable to answer questions in the emergency ward, and even the fans in the blood bank were found to be out of order.
{"_id":"6a8d5d3d6015e5b9ee0a1d60","slug":"video-in-fatehabad-the-doctor-and-staff-team-were-unable-to-answer-questions-in-the-emergency-ward-and-even-the-fans-in-the-blood-bank-were-found-to-be-out-of-order-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में आपातकाल वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ टीम के सवालों का नहीं दे पाए जवाब, ब्लड बैंक में पंखे तक खराब मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में आपातकाल वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ टीम के सवालों का नहीं दे पाए जवाब, ब्लड बैंक में पंखे तक खराब मिले
नागरिक अस्पताल के कायाकल्प अवार्ड के लिए जींद से आई टीम ने प्री-असेसमेंट किया। इस दौरान टीम को अस्पताल में कई खामियां मिलीं। आपातकाल वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ब्लड बैंक में पंखे तक खराब पाए गए, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है। टीम ने दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया। दो टीमों ने अस्पताल में व्यवस्था को जांचा और मरीजों से भी फीडबैक लिया।
अस्पताल प्रशासन खुद 70 फीसदी अंक दे चुका है, अब टीम अगर पास करती है तो राज्य से टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। हालांकि पिछले तीन सालों से अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से बाहर हो रहा है। मंगलवार दोपहर को पहुंची टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में स्वच्छता और सुविधाओं की कमी स्पष्ट रूप से देखी गई।
आपातकाल वार्ड में डॉक्टर के पास हैंडवाश की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी, जो संक्रमण नियंत्रण के लिए आवश्यक है। यहां तक आपातकाल वार्ड में डॉक्टर के पास मौजूद कर्मचारी सवालों के जवाब नहीं दे पाए।
ब्लड बैंक में डस्टबिन के पोस्टर गलत लगे हुए थे, जिससे अपशिष्ट प्रबंधन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। टीम ने यह भी पाया कि कई कर्मचारी बिना पहचान पत्र के काम कर रहे थे, जो सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।