{"_id":"6aafbb78d5ba37ee670281e4","slug":"video-pediatric-hospital-to-be-built-first-at-sn-medical-college-design-modified-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में सबसे पहले बनेगा बाल रोग अस्पताल, डिजाइन में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में सबसे पहले बनेगा बाल रोग अस्पताल, डिजाइन में बदलाव
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बाल रोग अस्पताल को प्राथमिकता पर तैयार किया जाएगा। इसे दूसरे चरण में सबसे पहले बनाया जाएगा। इसकी दोबारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है, जिसमें आंशिक बदलाव किए गए हैं। डेढ़ साल में यह बन जाएगा। बीते महीने इमरजेंसी में बच्चे पर प्लास्टर गिर गया था। इसके अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। सपा-कांग्रेस ने इसे प्लास्टर के चलते मौत बताया, वहीं कॉलेज प्रशासन ने गंभीर निमोनिया को वजह बताया। इसके बाद एसएन के सभी पुराने भवनों की ऑडिट हुई, जिसमें इनकी मरम्मत की जरूरत बताई। इनमें सबसे ज्यादा जर्जर भवन बाल रोग विभाग मिला। ऐसे में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बाल रोग अस्पताल को प्राथमिकता पर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें 250-300 बेड की क्षमता होगी। अभी विभाग में मात्र 120 बेड ही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के नियोजन विभाग ने डीपीआर बना ली है, इसमें आंशिक बदलाव करते हुए नई डीपीआर बनाई है। इसे शासन को भेज रहे हैं। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।