{"_id":"66d334a88e88ebd756067c59","slug":"video-pasa-naha-ta-janama-paramanae-patara-bha-naha-aagara-ma-navathaya-ka-farama-naha-bhara-paii-chhatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पैसा नहीं... तो जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं, आगरा में नवोदय का फॉर्म नहीं भर पाई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पैसा नहीं... तो जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं, आगरा में नवोदय का फॉर्म नहीं भर पाई छात्रा
उत्तर प्रदेश के आगरा में मासूम बेटियों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें डीएम से गुहार लगा रही हैं कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करें। उनकी वजह से उनका करियर अधर में लटक गया। नवोदय विद्यालय में पढ़ने का उनका सपना, सिर्फ सपना ही बनकर रहते दिख रहा है।
मामला रुनकता कस्बा क्षेत्र के खंडवाई गांव का है। गांव निवासी बाबू खान ने बताया कि बेटी महक को नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरना था। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। करीब दो महीने पहले पिता ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव को कागज दिए थे।
बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुविधा शुल्क मांगी गई थी। न देने पर कई बार कागज पंचायत सचिव ने रद्द कर दिए। कई बार कहने पर पुनः कागज मंगवाकर रख लिए। लेकिन, जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।