फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds of tourists thronged Taj Mahal during Raksha Bandhan holidays

ताजमहल पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम: रक्षाबंधन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, 36 हजार से अधिक ने किया ताज का दीदार

Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
सार

ताजमहल पर शनिवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद मुख्य गुंबद पर पहुंचकर प्रेम का प्रतीक ताज का दीदार करते ही पर्यटकों की सारी थकान काफूर सी महसूस हुई। पूरे दिन सैलानी परिवार के साथ इन पलों को कैमरे में कैद करते नजर आए।

विज्ञापन
Crowds of tourists thronged Taj Mahal during Raksha Bandhan holidays
ताजमहल पर लगी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीकेंड और रक्षाबंधन के उत्साह के बीच शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ा। देश-विदेश के करीब 36 हजार पर्यटक संगमरमरी इमारत का दीदार करने पहुंचे। पर्यटकों की भीड़ के चलते दिनभर सुरक्षा कर्मियों और एएसआई के कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह सूर्योदय के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतार लग गईं थीं। त्योहार के मौके पर उमड़ी भीड़ के चलते मुख्य द्वारों और ऑनलाइन टिकट काउंटर पर पर्यटकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद मुख्य गुंबद पर पहुंचकर प्रेम का प्रतीक ताज का दीदार करते ही पर्यटकों की सारी थकान काफूर सी महसूस हुई। पूरे दिन सैलानी परिवार के साथ इन पलों को कैमरे में कैद करते नजर आए। किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने फैमिली फोटो लेकर इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


लॉकर रूम की व्यवस्था ने किया परेशान
एक तरफ जहां ताज का दीदार पर्यटकों को रोमांचित कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ व्यवस्थागत खामियों ने पर्यटकों को परेशान भी किया। सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित सामान को लॉकर रूम में जमा कराने के लिए पर्यटकों को आधे घंटे से अधिक समय तक कतारों में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वापसी में भी इतना ही समय लगने से कई परिवार परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed