{"_id":"6ac7a4183cac7f97ed05e77b","slug":"video-nhm-employees-to-boycott-work-medical-treatment-to-be-affected-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, इलाज पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, इलाज पर पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने समान वेतन और नियमित करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी। संघ के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कई सालों से एनएचएम के संविदाकर्मियों को स्थायी करने की मांग की जा रही है।मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन भी दे चुके हैं। ऐसे में 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार रहेगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया है। कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे पहले लेडी लॉयल अस्पताल में बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।