फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP-Congress protest against Chief Election Commissioner, Sant Premanand returns to Keli Kunj Ashram after 14 d

बड़ी खबरें: सीईसी के खिलाफ सपा और कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; केली कुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद

Thu, 08 Oct 2026 05:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 08 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

ब्रज में गुरुवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'ब्लैक डे मनाया'। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। वहीं, सपा ने 'संविधान बचाओ मार्च निकाला'। पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। शिष्य रसिक दुलारी शरण की माैत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद केली कुंज आश्रम पहुंचे। संत के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
 

विज्ञापन
SP-Congress protest against Chief Election Commissioner, Sant Premanand returns to Keli Kunj Ashram after 14 d
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा में प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लैक डे मनाते हुए अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'संविधान बचाओ मार्च निकाला'। मार्च को रोकने पर पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। मार्च से पहले ही पुलिस ने कई सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया था। मथुरा में संत प्रेमानंद शिष्य रसिक दुलारी शरण की माैत के 14 दिन बाद केली कुंज आश्रम पहुंचे। इस दाैरान संत 20 मिनट तक आश्रम में रुके। संत के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आगरा में युवती को गोली मारने के बाद युवक के खुद की जान देने के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती युवक से परेशान थी। 11 महीने पहले उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। तब कोर्ट में युवती के बयान से मुकरने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अब युवक ने खतरनाक मंसूबों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस का ब्लैक डे: 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को आगरा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध सहित चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आगरा में 'संविधान बचाओ मार्च' रोकने पर हंगामा, पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से झड़प
आगरा में सपा के 'संविधान बचाओ मार्च' को सुभाष पार्क पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। विपक्ष ने पुलिस और प्रशासन पर आवाज दबाने और विरोध के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका को मारी गोली, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया: 11 महीने पहले जो कहा था, वो कर दिखाया
आगरा के रोहता में टोलकर्मी अरुण सिनसिनवार ने बीएससी छात्रा को गोली मार दी और कुछ देर बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली पुलिस को छात्रा की 11 महीने पुरानी एफआईआर मिली है, जिसमें उसने अरुण पर शादी का दबाव बनाने और उसे व खुद को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था...पढ़ें पूरी खबर

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद केली कुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद, 20 मिनट रुके
शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह केली कुंज आश्रम पहुंचे। वे सुबह करीब सवा पांच बजे गाड़ियों के काफिले से मांट के जहांगीरपुर खादर स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम से केली कुंज पहुंचे थे। संत के वृंदावन आने के वीडियो वायरल हो रहे हैं...पढ़ें पूरी खबर


रामजीलाल सुमन के घर के सामने लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा, इतनी होगी ऊंचाई; पिछले वर्ष हुआ था बवाल
आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित घर से करीब 200 मीटर दूर राणा सांगा की 18.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाने की तैयारी है। प्रतिमा का लखनऊ में निर्माण चल रहा है और अगले महीने आगरा आने की संभावना है; इसके साथ परशुराम और निषादराज गुह की प्रतिमाएं भी लगेंगी...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed