{"_id":"6ab809bf54cfee58d4059135","slug":"video-nephew-kills-uncle-by-crushing-his-head-with-stone-grinder-arrested-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव सहाई में बृहस्पतिवार रात को श्मशान के पास बने मकान और मंदिर में रहने वाले साधु धर्मवीर सालंकी की भतीजे ने साथी के साथ मिलकर सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। उनके सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। शुक्रवार सुबह परिजन के घर पहुंचने पर खून से लथपथ शव मिलने पर घटना का पता चला। कमरे में शव के पास ही खून लगा पत्थर पड़ा मिला। मृतक पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। देर रात पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। साथी की तलाश की जा रही थी। गांव सहाई निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (62), वासुदेव (55) और देशराज (50) हैं। धर्मवीर मंदिर पर पूजा करने के बाद रोजाना पूरे गांव की परिक्रमा करते थे। रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर पशुओं को चारा डालते थे। शुक्रवार सुबह वह चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजे सौरभ ने मोबाइल पर काॅल की। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। सौरभ सुबह करीब आठ बजे उनके घर पहुंचा। मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर भतीजा अंदर पहुंचा। कमरे में धर्मवीर का खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे। जिस पत्थर से साधु की हत्या की गई, उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड की मदद से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। चर्चा है कि एक वर्ष पहले धर्मवीर ने अपनी लाखों रुपये की संपत्ति बेची थी। रकम बैंक खातों में जमा है। इसी में से कुछ लोगों को ब्याज पर रकम दी गई थी। इसके साथ ही धर्मवीर आगामी पंचायत चुनाव में सहाई गांव से प्रधान पद के उम्मीदवारी की तैयारी कर रहे थे। उनके पास तीन बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।