Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Negligence proved costly for diabetic patients along with declining eyesight they developed kidney and heart diseases
{"_id":"6aafbb8633da3f7e4b014e7e","slug":"video-negligence-proved-costly-for-diabetic-patients-along-with-declining-eyesight-they-developed-kidney-and-heart-diseases-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मधुमेह मरीजों को लापरवाही पड़ी भारी, आंखों की रोशनी घटने के साथ हो गई किडनी-हृदय की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मधुमेह मरीजों को लापरवाही पड़ी भारी, आंखों की रोशनी घटने के साथ हो गई किडनी-हृदय की बीमारी
डॉक्टर तो ऐसे ही कहते हैं एक रसगुल्ला से कुछ नहीं होता। नियमित दवाएं न लेने के साथ फिटनेस पर भी ध्यान नहीं देना। ये सभी लापरवाही मधुमेह मरीजों को भारी पड़ गईं। उन्हें न्यूरोपैथी, रेटिनोपैथी और नेफ्रोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों ने घेर लिया। इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी घट गई बल्कि किडनी-हृदय की बीमारियां भी हो गईं। एसएन मेडिकल कॉलेज के सोशल प्रिवेंटिव मेडिसिन (एसपीएम) विभाग के शोध में लापरवाही बरतने वाले 30.03 फीसदी मधुमेह मरीज कई बीमारियों से पीड़ित मिले। विभाग ने एक साल में 30 से 65 साल तक के 323 (144 पुरुष, 179 महिलाएं) मरीजों पर शोध किया। इनमें 76.6 फीसदी शहरी और 25.4 ग्रामीण क्षेत्र के रहे। इनकी डाइट, शारीरिक गतिविधि, ब्लड शुगर, एचबीएवनसी टेस्ट की जानकारी जुटाने के साथ कई जरूरी जांचें भी कराई गईं।
शोध में देखा गया कि 70 फीसदी यानी 226 मरीजों ने डॉक्टरी सलाह को गंभीरता से नहीं लिया। मीठा, कोल्डड्रिंक, फास्टफूड भी खाया। रोजाना पैदल चलने, व्यायाम करने से भी परहेज किया। ब्लड शुगर और एचबीएवनसी की जांच में भी सुस्ती बरती। इससे 97 मरीजों का मधुमेह स्तर अनियंत्रित रहा। इससे उनकी नजर कमजोर हो गई। तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ने से किडनी-हृदय रोग की क्षमता भी प्रभावित हुई। नसें कमजोर होने से धमनियों में वसा की भी परेशानी बन गई। डॉक्टर की बात नहीं मानने से कई गंभीर रोग हो गए। वहीं डॉक्टरी सलाह पर अमल करने वाले मरीजों को राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।