फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shooting incident stemming from love triangle took place in Dayalbagh in Agra

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस चाैकी के पास गोलियां चलने से फैल गई थी दहशत, सात पर एफआईआर

Sun, 20 Sep 2026 09:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:37 AM IST
सार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से दहशत फैल गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
shooting incident stemming from love triangle took place in Dayalbagh in Agra
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा स्थित दयालबाग सौ फुटा रोड पर शुक्रवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित निखिल चौधरी की तहरीर पर दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में यह विवाद त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह घटना पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, शुक्रवार रात नौ बजे के करीब युवकों ने निखिल चौधरी और उनके दोस्तों गौतम तोमर व शुभम गौतम पर तमंचे से कई राउंड फायर किए थे। आरोपी भीड़ जुटती देख मौके से भाग गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़ितों से पहले से परिचित थे और एक युवती से मित्रता को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी होने के बावजूद इलाके में गश्त नहीं होती। उनका कहना है कि सौ फुटा रोड पर खुले में शराब परोसने वाले स्थानों के साथ चौपाटी भी बन गई है, जिससे युवाओं का जमावड़ा आए दिन विवादों का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की घटनाओं से नहीं लिया सबक
क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 12 सितंबर 2026 की रात केशव मंदिर के पास राहगीर अमित कुमार को गोली मारी गई थी, जिसमें राहुल बघेल और सौरभ चौधरी आरोपी थे। 6 दिसंबर 2025 की शाम केक हाउस के पास एक युवक की पिटाई कर उसका पैर तोड़ा गया था, जिसमें ओम ठाकुर उर्फ ओम सविता को गिरफ्तार किया गया था। 25 जून 2023 को दयालबाग में कल्याणी हाइट्स के पीछे यमुना किनारे फायरिंग के मामले में आलोक यादव को आजीवन कारावास और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed