{"_id":"6b0061ee20389ea051096ac7","slug":"video-municipal-corporation-team-made-public-announcement-in-agra-regarding-removal-of-encroachments-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर जाम से मिलेगी राहत, नगर नगम ने कराई मुनादी; दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर जाम से मिलेगी राहत, नगर नगम ने कराई मुनादी; दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम
आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम प्रशासन ने इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क पर सामान रखकर कारोबार करने वाले दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम की टीम सामान जब्त करने के साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार से बुद्धा पार्क तक मुनादी कराई गई। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखा अपना सामान 24 घंटे के भीतर स्वयं हटा लें। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम की टीम अभियान चलाकर सामान जब्त करेगी। इसके साथ ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार रोड पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने के साथ ही विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों को 24 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क पर रखा सामान जब्त करने के साथ ही नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।